कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी अल्मोड़ा ने 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं ए एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान टैक्सी स्टेण्ड तिराहा निकट कुमाऊँ ग्लास हाउस अल्मोड़ा में अभियुक्त नदीम हुसैन के कब्जे से 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु.अ.स. 54/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त का नाम –
नदीम हुसैन, उम्र- 59 वर्ष, पुत्र लियाकत हुसैन, निवासी मल्ला जोशीखोली राजपुरा, जिला अल्मोड़ा है।

बरामदगी में –
8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई हैं।

कीमत –
2,49,000 रुपए है।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. बृजमोहन भट्ट चौकी प्रभारी बेस
2- कानि. इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा
3- कानि. राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
4- कानि. राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
5- कानि. हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा शामिल थे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *