एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा – अल्मोड़ा नगर में अराजकता व उत्पात मचाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने कुछ घंटो में 4 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। चाचा-भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर खूब उत्पात मचाया था, जिन्हें जेल भेजा गया।
मामला 1- वादी दीपक वर्मा ने स्वंय के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज व रिवाल्वर सर पर सटाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी, जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में अन्तर्गत धारा 323/504/506 भादवि बनाम तपन साह, आशु पवार व अन्य के विरुद्ध एफआईआर 64/2024 पंजीकृत की गयी।
मामला 2- वादी संजय खम्पा ने स्वंय के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर चोटिल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा में अन्तर्गत धारा 147/323/325 भादवि बनाम आशु पवार व अन्य के विरुद्ध एफआईआर 65/2024 पंजीकृत की गयी।
मामला 3- वादी जब्बार खान द्वारा 29.06.2024 की रात्रि में कुछ लोगों द्वारा जामा मस्जिद के पास गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी व तोड़ फोन करने के सम्बन्ध में तहरीर की गयी, जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा में अन्तर्गत धारा 427/504/506 भादवि में एफआईआर 66/2024 पंजीकृत की गयी।
मामला 4- वादी हर्षित तिवारी ने स्वंय के साथ मारपीट, गाली-गचौल व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा में अन्तर्गत धारा 323/504/506 भादवि में एफआईआर 67/2024 पंजीकृत की गयी।
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को मारपीट, गाली-गलौज व अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा अराजकत तत्वों की खोजबीन शुरु की गयी। व.उ.नि. सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थलों के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर कुछ घंटो के भीतर ही घटनाओं में संलिप्त 4 अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया व घटनाओं में संलिप्त 3 विधि के विरोध में बालकों को प्रभार में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। घटना में प्रयुक्त 1 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1- तपन साह उम्र 44 वर्ष पुत्र स्व. गणेश लाल साह निवासी गंगोला मोहल्ला थाना अल्मोड़ा (एफआईआर 64/2024 में संलिप्त)
2- आशु पवार उर्फ आशुतोष पवार उम्र 39 वर्ष पुत्र रुप लाल निवासी लाला बाजार थाना अल्मोड़ा (एफआईआर 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)
3- शिवम कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जसपुर खुर्द, उधमसिंहनगर (एफआईआर 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)
4- हिमांशु बिष्ट उम्र 21 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी चौक बाजार थाना अल्मोड़ा (एफआईआर 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)
बरामदगी में –
1 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में –
1- उ.नि. संतोष तिवारी
2- उ.नि. दिनेश सिंह परिहार
3- अपर उ.नि. जयपाल सिंह
4- अपर उ.नि. नवीन सिंह
5- हे.कानि. धर्मेन्द्र कुमार
6- हे.कानि. कपिलदेव राठी
7- कानि. खुशाल राम शामिल रहे।



