जल संस्थान कार्यालय परिसर से समर सेविल मोटर की केबिल चोरी करने वाले 4 युवकों को कोतवाली पुलिस ने चोरी किये सामान के साथ किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी। दि. 13/12/2023 को वादी अनिल कुमार कन्नौजिया मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उत्तराखण्ड जल संस्थान तिकोनिया हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा जल संस्थान कार्यालय परिसर तिकोनिया आफिस से समर सेविल मोटर की लगभग 70 मीटर केबिल चोरी कर ली गई है।

उक्त संबंध में धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी के खुलासे हेतु एसपी सिटी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र चौधरी द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आस – पास के सभी स्थानों में पूछताछ, पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दि0 14/12/23 को 04 अभियुक्तगण को इन्द्रानगर रेलवे क्रासिंग के पहले वाहन टाटा ACE नं0 UK-04-CA-4596, 2 बण्डल चोरी किया गया तार के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तारी में –
1- अजीम पुत्र सलीम निवासी लाईन न. 17 गफूर हलवाई के पीछे थाना बनभूलपुरा उम्र 35
2- मतीन फरीद पुत्र मोबिन निवासी लाईन न. 17 गफूर हलवाई के पीछे थाना बनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष
3- फरमान पुत्र उस्मान निवासी गफूर बस्ती रेलवे फाटक के पीछे बनभूलपुरा उम्र 30 वर्ष
4- शानू पुत्र अमीर निवासी गफूर बस्ती वार्ड न. 15 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 31 वर्ष है।

बरामदगी में –
1- चोरी में प्रयुक्त वाहन टाटा ACE न. UK-04-CA-4596
2- 2 बण्डल चोरी किया गया तार।

गिरफ्तार करने वाली टीम में –
1- उ.नि. कुमकुम धानिक चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
2- अ.उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी
3- हे.का. ललित कुमार कोतवाली हल्द्वानी
4- हे.का. संजीत राणा कोतवाली हल्द्वानी शामिल रहे है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *