शंकर लाल साह स्मृति कुमाउनी निबंध लेखन पुरस्कार से सम्मानित हुए कृपाल सिंह शीला।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। 17वां कुमाउनी भाषा सम्मेलन 07, 08 व 09 नवंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उधम सिंह नगर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर शंकर लाल साह स्मृति कुमाउनी निबंध लेखन पुरस्कार योजना-2025 के अंतर्गत कृपाल सिंह शीला को सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन के लिए स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कृपाल सिंह शीला शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयासों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, कुमाउनी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रक्तदान किया तथा नेत्रदान का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर रक्तदान करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। उन्होंने नेत्रदान व रक्तदान की प्रेरणा देने के लिए डॉ. ललित मोहन उप्रेती, जे.एस. वृजवाल व निर्मल राणा का आभार व्यक्त किया।
कृपाल सिंह शीला द्वारा कुमाउनी भाषा में लेखन पुरस्कार मिलने पर कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति – कसारदेवी (अल्मोड़ा) के पूर्व संपादक डॉ. हयात रावत, संपादक नीरज पंत, मुख्य सहयोगी महेन्द्र ठकुराठी, ललित तुलेरा, शशि शेखर जोशी, सम्माननीय शिक्षा अधिकारियों, सम्मानित शिक्षकों, स्नेहीजनों रमेश सोनी, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, के.पी.एस. अधिकारी, मोहन जोशी, जनार्दन उप्रेती, बहादुर सिंह बिष्ट, रोशन लाल, नीरज जोशी, दिनेश भट्ट आदि का आभार व्यक्त किया गया।
सभी कुमाउनी के साहित्यकारों, भाषा प्रेमियों ने लेखन पुरस्कार में पुरस्कृत, सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही कृपाल सिंह शीला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






