विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान–2025 से सम्मानित हुए कृपाल सिंह शीला, उत्तराखंड में बढ़ाया क्षेत्र का गौरव।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखंड शासन देहरादून द्वारा 28 से 30 नवंबर 2025 तक ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित 20वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांफ्रेंस में विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला, सहायक अध्यापक विज्ञान, भिकियासैंण को विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर कृपाल सिंह शीला ने अपनी प्रेरणा और सहयोग का श्रेय भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड के साथियों, सम्माननीय शिक्षा अधिकारियों, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले विभिन्न विशेषज्ञों, साहित्य–संस्कृति प्रेमियों, गुरुजनों तथा अपने सहयोगियों को दिया। उन्होंने पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत डॉ. कल्याण सिंह मैती, किशन सिंह मलड़ा, जे.पी. तिवारी, भूपाल सिंह भंडारी, वन रेंजर दीपक तिवारी, रंजन चोपड़ा, आनंद सिंह बिष्ट, डॉ. आर.के. ठकुराल, नीरज जोशी, कैलाश चंद्र नैलवाल, डॉ. पीतांबर अवस्थी, दिनेश भट्ट, डॉ. हरीश अंडोला, डॉ. बी.सी. पांडे, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. ललित जलाल, डॉ. हेम जोशी सहित कई व्यक्तियों से मिली प्रेरणा को इस उपलब्धि का आधार बताया।
उन्होंने इस यात्रा में सहयोग देने वाले रामदत्त उप्रेती और विद्यालय के विद्यार्थियों जानवी, कामना, उदिती, सौम्या, भगीरथ, पल्लवी व दीपक देशवाल का भी आभार व्यक्त किया।
भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड से जुड़े एस.एस. रावत, विजय भट्ट, प्रो. विजया ढौंडियाल, डॉ. उमा भट्ट, कमलेश खंतवाल, उदय किरौला, पी.सी. तिवारी, नीरज पंत, जी.एस. गैड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, डायट प्राचार्य अल्मोड़ा एल.एम. पांडे, रमेश रावत, डॉ. बी.सी. पांडे, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. हेम पंत, डॉ. हरीश जोशी, के.एस. रावत, डॉ. हेम दुबे, प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरि, शिक्षक बलवीर सिंह, ताजदार अंसारी तथा संकुल समन्वयक ठाकुरपाल सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने उन्हें सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।



