चंपावत में हो रहे 16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में होगा कृपाल सिंह शीला का सम्मान।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, पो. डीनापानी अल्मोड़ा व “पहरु” कुमाऊंनी मासिक द्वारा चंपावत में 10 से 12 नवंबर 2024 में आयोजित 16वें “राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन 2024” में कृपाल सिंह शीला सहायक अध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल मुनियाचौरा विकासखंड भिकियासैंण को “गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति कुमाऊंनी शब्दचित्र लेखन पुरस्कार योजना 2024” व “शंकर लाल शाह स्मृति कुमाऊंनी लेखन पुरस्कार योजना 2024” में चंपावत में प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान कर मंच से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के सचिव द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































