कृष्णा रजवार ने की राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की प्रवेश परीक्षा पास।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के विवेकानंद मॉडर्न हाई स्कूल देघाट के छात्र कृष्णा रजवार ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के लिए प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 में द्वितीय रैंक के साथ उत्तीर्ण की है। कृष्ण रजवार इस बार स्याल्दे ब्लॉक से एकमात्र उत्तीर्ण छात्र रहे हैं। इससे पूर्व कृष्ण रजवार ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक चतुर्वेदी एवं समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कृष्णा रजवार के पिता हरीश चन्द्र सिंह रजवार निवासी केलानी देघार ने अपने पुत्र की सफलता पर विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया है।



