श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने विधायक महेश जीना की माता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।
भिकियासैंण। विधायक सल्ट महेश जीना की पूज्य माता धना देवी जीना के निधन पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखण्ड कैलाश पंत ने उनके आवास भिकियासैंण में जाकर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पंत, दिनेश जोशी, अतुल नैनवाल, जगदीश चंद्र नैनवाल और संजय मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल









