नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने मांगे कई गांवों में घर-घर जाकर वोट।

नैनीताल। नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लोकसभा चुनाव प्रचार में बेतालघाट मण्डल के बेतालघाट बाज़ार, तिवारी गांव, अमेल, आमबाडी, रतौडा, बर्धौ आदि गांवों में जनसम्पर्क कर माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगे।

उन्होंने मोदी सरकार की आम जनमानस के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोंगो को डोर-टू-डोर अवगत कराया। इस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी वोटों से जिताने की अपील की, और कहा इस बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निश्चित 400 पार करेगी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व बेतालघाट मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कैडा, बेतालघाट महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता व सरस्वती विद्या मंदिर भतरौंजखान के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंत, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ रानीखेत के पूर्व ज़िला अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, गिरीश पाण्डेय, ललित मोहन पंत, अशोक मेहरा आदि कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क में जमकर प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *