श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने कई गाँवो में किया चुनाव के लिए भ्रमण।

भिकियासैंण/रानीखेत। माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ रानीखेत विधानसभा के जैना, गुमटा, जालीखान, बिल्लेख, लोधियखान, मुसोली, बयेडी, बल्याली, चापड़, भुजान, तिपौला, बगवान, बिसालकोट, हल्द्वानी, मंडलकोट, नौघर, शिसुवा, लछिना, मनारी, नावली आदि गांवों का भ्रमण कर मोदी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के जानकरी देने के साथ ही सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से जिताने के लिए वोट मांगे।

कैलाश पंत द्वारा अपने सम्बोधन में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोंगो को बताया, और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रचार में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट करवाने हेतु आग्रह किया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पंत द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे, उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, ग्राम प्रधान देवेश खुल्बे, भाजपा कार्यकर्ता उर्बा दत्त उप्रेती, गोपाल उप्रेती, मान सिंह, आन सिंह नेगी, मोहन सिंह, महेश उप्रेती, बचे सिंह, गोविंद बल्लभ, हीरानन्द, गिरीश पाण्डेय, ललित मोहन इत्यादि लोग भारी संख्या में लोग मौजूद हुए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *