‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: लमगड़ा पुलिस ने स्कूटी सवार तस्कर को 920 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार।
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर दिखाई दे रहा है। थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 1.84 लाख रुपये कीमत की 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग कर अवैध रु से स्मैक/गांजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धौलाकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार बलवंत सिंह के कब्जे से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में FIR No. 7/2026, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा वाहन को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बलवंत सिंह पुत्र उमेद सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, धारी थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल
बरामदगी में:
920 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत 1,84,000/- रुपये बताई गई है।
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक नरेश कोहली, प्रभारी चौकी मोरनौला
● हे.का. ललित मोहन जोशी, थाना लमगड़ा
● हे.का. महेंद्र सिंह, थाना लमगड़ा शामिल रहे।



