चोरगलिया मार्ग स्थित सूखी नदी पुल पर भू-कटाव, यातायात पूरी तरह बंद।
नैनीताल। थाना चोरगलिया क्षेत्रान्तर्गत हल्द्वानी–चोरगलिया मार्ग पर स्थित सूखी नदी के पुल पर भू-कटाव होने से बड़ा गड्ढा बन गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर यातायात को पूर्णतः बंद कर दिया गया है तथा पुलिस बल मौके पर तैनात है।
पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














