राजकीय उच्च प्राथमिक व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिवाईपानी में मनाया स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का जन्म दिवस।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व राजकीय प्रा. विद्यालय गिवाईपानी में उत्तराखंड के गांधी श्री इंद्रमणि बडोनी जी का जन्म दिवस उत्तराखंड सांस्कृतिक दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस मौके पर स्थानीय लोक नृत्य एवं लोकगीत व सांस्कृतिक आयोजन भी प्रस्तुत किए गये। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक रघुवर दत्त जोशी के प्रयास से स्थानीय लोक कलाकार विनोद सिंह रावत द्वारा बच्चों को रणसिंघ के बारे में बताया गया व बच्चों को उसके महत्व के बारे में समझाया गया। उन्होंने रणसिंघ की विभिन्न धुनें भी बजाई, जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए।

विद्यालय के शिक्षक रघुवर दत्त जोशी द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड के लिए श्री इंद्रमणि बडोनी जी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया और तत्पश्चात सन 1994 में उत्तराखंड आंदोलन के लिए उन्होंने कई संघर्ष किए, हम उनके संघर्षों को सदा याद रखेंगे, वे एक लोक कलाकार भी थे। इस अवसर पर विद्यालय में स्थानीय व्यंजन, डूबके व चटनी भी बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया। इस मौके पर मंजू देवी, विनोद सिंह, चैता देवी, सरिता आदि अभिभावक उपस्थित रहे।



