तहसील मछोड़ के ग्रामसभा जिहाड में शुरु हुई रामलीला।
भिकियासैंण। तहसील मछोड़ के ग्राम जिहाड में माँ भौना देवी मंदिर समिति और रामलीला कमेटी के द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि रहे ग्राम प्रधान भुवन सिंह अधिकारी एवं सरपंच जसपाल सिंह अधिकारी ने प्रथम दिन गणेश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम दिन राम जन्म, सीता जन्म का अभिनय प्रस्तुत किया गया। रामलीला मंचन में आस-पास के सभी गाँव से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, शोभन सिंह अधिकारी, हरपाल सिंह अधिकारी, ध्यान सिंह, राम सिंह, गिरीश बुधानी, महेश सिंह, गणेश थोकदार, गणेश अधिकारी, कैलाश, दिगपाल अधिकारी, ईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, डायरेक्टर राम सिंह, मेकअप आर्टिस्ट हरीश बिष्ट, संगीतकार देवी राम, तबला वादक दयाल राम, नरेंद्र तड़ियाल, कमलपुरी हरीश बिष्ट सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



