राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. पाण्डेय द्वारा की गई। गत वर्ष इस श्रृंखला का शुभारंभ किया गया था, जिसे इस वर्ष विज्ञान दिवस 2026 के निर्धारित विषय ‘विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत को गति देने वाली’ के आलोक में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बी.एससी. 4th सेमेस्टर की छात्रा कृतिका ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम व लाइट के विखंडन विषय पर जानकारी दी। बी.एससी. 6th सेमेस्टर की छात्रा अंजलि ने सोलर पैनल एवं ग्रीन एनर्जी पर तथा बी.एससी. 6th सेमेस्टर के छात्र अजय धामी ने फाइबर ऑप्टिक्स जैसे विषय पर सटीक जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. पी.सी. मठपाल ने छात्रों के सम्मुख साइंस एंड टेक्नोलॉजी के समाज में प्रभाव व जुड़ाव की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन कर रही भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन जोशी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर सी.वी. रमन की खोज (रमन स्कैटरिंग इफेक्ट) को समझाते हुए विकसित भारत को गति देने वाली विज्ञान क्षेत्र की भारतीय महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण शोध उपलब्धियों के संबंध में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कालोनी, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. भारती, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. सुरेश चंद्र जोशी, डॉ. किरण जोशी, डॉ. सुरभि गुप्ता समेत अन्य सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *