विधिक सेवा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा पर बच्चों को दिए टिप्स।
भिकियासैंण। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे जागरुकता शिविर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिकियासैंण के बच्चों व विद्यालय स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के साथ ही गुड टच व बैड टच के विषय में जागरुक किया गया।

इस अवसर पर मुंसिफ जज शालिनी दादर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंसिफ जज शालिनी दादर व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश अग्रवाल ने सभी बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर अभियोजन अधिकारी अतुल कुमार, एडवोकेट नरेश अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी अनिरुद्ध गौड़, पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी, पीएलवी हेमा पांडे, विद्यालय स्टॉफ में पुष्करपाल सिंह, बीना सोटियात, नैना सिंह, पूजा बिष्ट आदि मौजूद रहे।



