तड़म ग्राम में तेंदुए का हमला: बुजुर्ग की मौत, जंगल में 3 किमी दूर मिला शव।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के उप तहसील मछोड़ अंतर्गत तड़म ग्राम के बेलम तोक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खीम सिंह पुत्र भुर सिंह, उम्र 65 वर्ष पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तत्काल खोजबीन शुरु की गई। काफी तलाश के बाद लगभग 3 किलोमीटर दूर जंगल में खीम सिंह का शव बरामद हुआ।

प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट अलग से प्रस्तुत की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौके पर उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी काकुल पुंडीर, तहसीलदार आबिद अली, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *