प्रगट दिवस पर रानीखेत नगर में धूमधाम से मनाई गई विशाल महर्षि वाल्मीकि जयंती।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर नगर रानीखेत में विशाल भव्य महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांधी चौक पर शोभा यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत को रोहित चौधरी, जगदीश, अनिल व बिल्लू द्वारा पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। इधर क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने महर्षि वाल्मीकि के विशेष प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर सभी वाल्मीकि समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर में भव्य विशाल शोभा यात्रा के साथ प्रगट दिवस मनाया जा रहा है, जिसके चलते इस वर्ष भी प्रगट दिवस के एक दिन पूर्व रात्रि को श्रद्धालुओं द्वारा जागरण रखा गया और फिर सुबह चार बजे प्रातः नगर के मुख्य मार्गों में भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद गुरुवार को नगर में अलग-अलग क्षेत्र से महर्षि वाल्मीकि समिति के बेड़े निकले। मेले में सुंदर झांकियों तथा कलाकारों ने अपार पहुंची भीड़ का मन मुग्ध कर दिया।
शोभा यात्रा में रानीखेत शिव मंदिर क्षेत्र का बेड़ा समिति के चौधरी रोहित, बिल्लू तथा जगदीश, नितिन विशाल, मोहित, हरीश और मालरोड़ बेड़ा समिति के चौधरी सुमन कुमार, मुन्ना लाल, विनोद कुमार, विनोद भार्गव, तथा किलघर क्षेत्र से कृष्ण कुमार ने अपनी झांकियां ला कर नगर में शोभा यात्रा निकाल कर देर रात्रि में वापस वाल्मीकि धर्मशाला पहुंच कर कार्यक्रम का समापन किया। यहाँ महापर्व के उपलक्ष में नगर के गणमान्य लोगों में व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप गोयल, छावनी परिषद के एकल सदस्य, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, मोहन नेगी, पूर्व अध्यक्ष यतीश रौतेला, विनीत चौरसिया, दीपक पंत, भुवन पांडे, संजय पंत तथा विधायक प्रतिनिधि हर्ष पंत ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हार्दिक बधाई के साथ सभी को शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण












