राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती।
गौलापार (हल्द्वानी)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार नैनीताल में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रात: 8 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में समस्त कार्मिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात महामत्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों में माला अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत रामधुन का सामूहिक गान किया गया।
महाविद्यालय बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ललिता परगाई द्वारा स्वरचित कविता का पाठ किया गया। तदोपरांत महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना जोशी द्वारा इस सप्ताह में आयोजित होने वाले दानोत्सव कार्यकम की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात डॉ. आशीष अंशू द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन का परिचय देते हुए अहिंसा के मार्ग में चलने की प्रेरणा दी गई।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में महात्मा गांधी जी के सत्य के सिद्धांत पर व्यापक प्रकाश डाला गया एवं शास्त्री जी की ईमानदारी व निष्ठा को प्रकाशित करते हुए कहा कि हमें आज इनके पग चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यकम का संचालन डॉ. डी. सी. पांडे द्वारा किया गया एवं इनके द्वारा उत्तराखण्ड आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर व्यापक स्वच्छता कार्यकम भी आयोजित किया गया।



