एसडीएम याक्षी अरोड़ा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाकर राजकीय भूमि कराई मुक्त।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में तहसील स्याल्दे के अंतर्गत ग्राम ओखल्यो में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां स्थित एसपी व जूही सोलर प्लांट के स्वामियों द्वारा राज्य सरकार की भूमि पर पिछले लगभग 04 माह से अतिक्रमण कर टीन शेड का निर्माण किया गया था।

भूमिधरी पीड़ित परिवार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में आज शनिवार तहसीलदार स्याल्दे आबिद अली, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार साह (देघाट), राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट एवं थाना देघाट के पुलिस कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त टीन शेड को हटाया और राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *