जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कई आपत्तियां हुई दर्ज।

अल्मोड़ा। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आवंटित/आरक्षित सीटों के अंतिम प्रकाशन के क्रम में सायं 5 बजे तक कुल 294 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें ब्लॉक प्रमुख की 7, जिलापंचायत सदस्य की 33, ग्राम प्रधान की 185 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 69 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त डेटा का संकलन किया जा रहा है। इस संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्राप्त आपत्तियां पर जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति 16 व 17 जून 2025 तक समीक्षा कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएगी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *