कई संस्थाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संजीवनी विकास व जन कल्याण समिति रानीखेत, जर्मन कोऑपरेशन और सीबीएम द्वारा संचालित परियोजना सेवोह-समुदाय आधारित समावेशी कृषि के माध्यम से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों व विकलांगजनों की आजीविका में सुधार के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (पखवाड़ा) का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम समावेशन की प्रेरणा विषय पर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर सनणा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, विकलांगजनों और महिला जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण श्रीमती दीपा कड़ाकोटी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी, और कहा सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना है।

तत्पश्चात परियोजना समन्वयक उमेश मेहता भिकियासैंण द्वारा परियोजना के उद्देश्य, घटक और परिणामों के साथ-साथ महिला दिवस की इस वर्ष की थीम ‘समावेशन की प्रेरणा’ पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़, रस्साकसी और विलुप्त प्रायः पारंपरिक क्षेत्रीय खेल ढप प्रतियोगिता (कंकरों का खेल) और विकलांग जनों के लिए बाल पकड़ना, कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजीवनी की टीम से परियोजना प्रबंधक, मानव संसाधन नीरज बिष्ट, डेटा प्रबंधक दिनेश घुघत्याल, परियोजना समन्वयक उमेश मेहता सहित सामुदायिक कार्यकर्ता चंदन बिष्ट, हेम चंद्र सिंह, शंकर दत्त आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *