जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया करें सरल के तहत जिला अधिकारी अल्मोड़ा को भेजा ज्ञापन।

भिकियासैंण/स्याल्दे। लम्बे समय से जन्म मृत्यु प्रमाण की जटिल प्रक्रिया (ऑफलाइन) को लेकर जनता आये दिन परेशान हो गयी है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुनः अपणी सरकार पार्टल से जन्म मृत्यु प्रमाण को बनाये जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तहसील स्याल्दे हरीश चन्द्र शाह, नाजर प्रकाश आर्य के माध्यम से जिला अधिकारी अल्मोड़ा को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मे सभी ने एक स्वर में कहा है कि पूर्व की भांति जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्रों को पोर्टल के माध्यम से बनाया जाएं, ऑफलाइन प्रक्रिया से क्षेत्रीय जनता काफी परेशान है। ज्ञापन देने वालों में सुनील टम्टा सोशियल एक्टिविस, एडवोकेट राकेश बिष्ट, सूरज रावत प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, अशोक तिवारी ग्राम प्रधान लालनगरी व अध्यक्ष व्यापार मण्डल देघाट, चन्दन ढौडियाल सामाजिक कार्यकर्ता, राजें सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *