हरियाणा से घर छोड़कर आई थी नाबालिग बालिकाएं, मुखानी पुलिस ने परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द।

हल्द्वानी (नैनीताल)। शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सेन्ट्रल हॉस्पिटल तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारा सूचना दी गई कि 3 संदिग्ध बालिकाएं सोने की चैन बेचने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ा है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तीनों बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुखानी लाया गया। बालिकाएं निवासी गुड़गाँव हरियाणा, क्रमशः उम्र 16 व 17 वर्ष से परिजनों का पता पूछने पर परिजनों की जानकारी बताई गई। बताया कि घर से नाराज होकर वो घूमने आ गए थे।

परिजनों को सूचित करने पर बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिस पर हरियाणा पुलिस को अवगत कराया गया तो पाया कि इनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर 5 गुड़गाँव, हरियाणा में मुकदमा FIR नंबर 273/25 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत है।पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं के परिजन एवं हरियाणा पुलिस टीम थाना मुखानी पहुँची और आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपनी बालिकाओं के सकुशल बरामद होने पर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में –

1- उ.नि. रजनी आर्या मुखानी

2- कानि. बलवन्त सिंह

3- कानि. सुरेश देवाडी

4- कानि. गणेश गिरी शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *