विधायक जीना ने दो सीसी मार्गो का किया शुभारम्भ।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के तल्ला सल्ट के ग्राम जाक से भगतिया तक सीसी मार्ग का शुभारंभ आज शनिवार को माननीय विधायक सल्ट महेश जीना ने किया। इस योजना में सीसी मार्ग की लागत 96.76 लाख रुपए है। शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता के द्वारा फूल – मालाओं से विधायक जीना का भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक जीना ने महिला मंगल दल जाख – डांग, मछोड़, बयानखाल, चोपिया, परचुला घट्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु सामाग्री के लिए 50-50 हजार रुपए धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना, श्रम बोर्ड सदस्य उत्तराखंड सरकार सुरेश कड़ाकोटी, जिला पंचायत सदस्य मोहित नेगी, निजी सचिव हरी राम आर्या, मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, मंडल मंत्री दिनेश मनराल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

वहीं उधर रामनगर – बेतालघाट मोटर मार्ग से बगुले से जबड़ा – हल्कोड़ी से शिव मंदिर तक संपर्क मार्ग का विधायक निधि से विधायक महेश जीना ने किया। ग्राम वासियों के द्वारा माननीय विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा ग्राम वासियों द्वारा अपने क्षेत्र के अन्य मांगे भी विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक के द्वारा आश्वासन दिया गया कि निकट भविष्य में कार्य पूरा किया जायेगा। इस मौके पर प्रधान विनोद सिंह, हंसी देवी, धन सिंह, जसोद सिंह, चतुर सिंह, गिरीश चंद्र, मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, रमेश करगेती, हरीश बंगाली, हरिराम आर्य, दिनेश मनराल आदि उपस्थित रहे।



