विधायक जीना ने तया के भंडारखोला में किया माँ कालिका देवी मंदिर का भूमि पूजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट में विधायक सल्ट महेश जीना ने भंडारखोला के ग्राम तया में माँ कालिंका देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिये भूमि पूजन किया। विधायक जीना ने मदिर के लिए 66 लाख की धनराशि जारी की है। तत्पश्चात श्री जीना ने तया में ही पंचायत घर का लोकार्पण भी किया। क्षेत्र में माननीय विधायक जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने पूरे दल बल के साथ भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ली। विधायक जीना ने सभी क्षेत्रीय लोगों का जोरदार स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों द्वारा भी श्री जीना का ढोल नगाड़ों से स्वागत कर मंदिर के सौन्द्रयीकरण के लिए धनराशि दिए जाने के लिए उनका आभार जताया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *