सल्ट के पैसिया से मानिला मंदिर तक के 16 किमी. रोड का डामरीकरण कार्य का विधायक जीना ने किया शुभारंभ।
भिकियासैंण। विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा सल्ट विधान सभा के पैसिया से मानिला मन्दिर तक कुल 16 किमी. एसडीबीसी व पीसी डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ आज शुक्रवार को किया गया। उक्त रोड के डामरीकरण कार्य की कुल लागत 331.41 लाख रुपये है। इस कार्य के होने से पैसिया में समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक जीना का ढोल – नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।
विधायक जीना ने विभिन्न स्वीकृत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। कार्यक्रम में लो.नि. विभाग सहायक अभियंता जेसी पान्डे, अंकित लखेड़ा कनिष्ठ अभियंता, जनप्रतिनिधि मोहन सिंह, भगवत बोरा, रमेश कान्डपाल, दिनेश पवार, सूरज सिंह, विरेन्द्र सिंह, मोहित जीना आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








