विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल व पत्नी पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल ने पंचायत भवन दनपौ में किया मतदान।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रानीखेत के विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने अपने मत का प्रयोग विकासखंड के पंचायत भवन दनपौ में अपनी पत्नी पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल के साथ किया।

मतदान कर उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं ने देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष मे मतदान किया है, जो निश्चित ही सफलता पाएगी। पाली-थौली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर उन्होंने कहा कि भाई सतीश नैनवाल की जीत होनी तय है, मतदाताओं ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया है, मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *