उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में स्थापित होगा एक मॉडल सहकारिता गाँव, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर।

देहरादून। उत्तराखंड में अब प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल सहकारिता गाँव स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और सहकारिता आधारित आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करना है। उन्होंने बीते दिनों शनिवार को शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्कृत गाँव की तर्ज पर मॉडल सहकारिता गाँव विकसित किए जाएं। इन गाँवों में सहकारी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और सहकारी बाजार स्थापित किए जाएंगे। सहकारी बाजार के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान समूहों और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *