मोटरसाइकिल चोरी की घटना का मुखानी पुलिस ने किया खुलासा, चोरी किये 2 मामले में 2 मोटरसाइकिल सहित एक युवक गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल) 1- दिनांक 07/04/24 को वादी अमित सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी मल्ला फतेहपुर लामाचौड़ मुखानी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल यूके04S3749 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कटघरिया बाजार से चोरी करने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

2- दिनांक 08/04/24 को वादी गोविंद पुत्र ख्याली निवासी बच्ची नगर नंबर 1 की शिकायत के आधार पर उसकी मोटरसाइकिल UP25BX1409 सुपर स्प्लेंडर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने सम्बन्ध में धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया व विवेचना अपर उप निरीक्षक सूरज सिंह के सुपुर्द की गई।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिशा-निर्देश दिए गए। अनुपालन में श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त योगेश कुमार मौर्य उम्र 22 वर्ष पुत्र रामकुमार मौर्य निवासी बसंत फुलेरा के खेत में जीआईसी कटघरिया के पीछे बजुनिया हल्दु थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष को हैड़ाखान मंदिर से बिठोरिया को जाने वाले रास्ते से मय वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूके04S3749 के साथ गिरफ्तार किया गया।

युवक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह साप्ताहिक हाट बाजार से भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर बाइक चोरी करता है। एक और मोटरसाइकिल उसके द्वारा कटघरिया बाजार से चोरी की गई है अभियुक्त के बताएं अनुसार एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर जो थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा आईएफआर नंबर 72/24 धारा 379 भादवि से संबंधित को वसुंधरा कॉलोनी गुलजारपुर के पीछे से बरामद की गयी। उक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

बरामदगी में –
2 मोटरसाइकिल

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. मनोज अधिकारी
2- अ.उ.नि. सूरज सिंह
3- हे.का. उमेश जोशी
4- का. पूरन सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *