स्याल्दे के महंग्यारी में ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 198 लाभार्थी हुए लाभान्वित।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत महंग्यारी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 122 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। प्राप्त शिकायतों में से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



