महाविद्यालय मानिला में एन. एस. एस. के बच्चों ने किया वृक्षारोपण।

भिकियासैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिवार द्वारा महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार, सदाबहार आदि पौधों का वृक्षारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ द्वारा की गई।

वृक्षारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गार्गी लोहनी के संयोजन में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ, डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. संजय कुमार, डॉ. खीला कोरंगा, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. भावना अग्रवाल, डॉ. संतोष पंसारी, डॉ. रेखा, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, डॉ. अर्जुन कुमार आदि समस्त प्राध्यापकों के साथ ही कार्यालय स्टाफ भूपाल सिंह, महेश उपाध्याय, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती तुलसी देवी, महेश बंगारी, विनोद सिंह, श्रीमती गंगा देवी, महेंद्र सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *