डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में चौथे दिन भी मनाया एन. एस. एस. शिविर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन स्वयंसेवियों ने एनएसएस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी के निर्देशन में ग्राम धूरा कढोली में नशा मुक्ति व मतदाता जागरुकता रैली निकाली।

नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये गये, जिसमें नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभाव व परिणाम दोनों के विषय में बताया गया, और लोगों से नशा त्यागने की अपील की गई। ग्रामवासियों ने स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की काफी सराहना की गई। स्वयंसेवियों ने गांव का सामाजिक आर्थिक सर्वे भी किया। बौद्धिक सत्र में मतदाता जागरुकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन आर्या, उमा पांडे व गीता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में गीतांजलि, नितिन बिष्ट एवं खुशी शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता की निर्णायक में डॉ. इला बिष्ट रही। इस अवसर पर डॉ. इला बिष्ट, महेश चंद्र, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, पूरन सिंह जलाल एवं समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *