नगर पंचायत भिकियासैंण ने लगातार दूसरी बार प्राप्त किया अटल निर्मल नगर पुरस्कार, सीएम ने दिया चेक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत नगर पंचायत भिकियासैंण ने भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दूसरी बार भी प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट को अटल निर्मल नगर पुरष्कार 2025 का 7.50 रुपए लाख का चेक प्रदान किया है।

मालूम हों, नगर पंचायत भिकियासैंण को दूसरी बार भी अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। वर्ष 2023 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत निकाय में नगर पंचायत भिकियासैंण ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान प्राप्त किया था तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में निकाय द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिसके तहत नगर पंचायत को उत्तराखण्ड की नगर पंचायतों में वर्ष 2025 में भी पुरस्कार के लिए तृतीय स्थान बरकरार है।

इस सबंध में संयुक्त निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार आज बुधवार 01 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्य सेवक सदन देहरादून में नगर पंचायत को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी प्रीती आर्या को आमंत्रित किया गया।

नगर पंचायत चेयरमेन दीपक बिष्ट ने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कार प्राप्त किया है। दीपक बिष्ट ने भिकियासैंण नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों, नगर वासियों, पर्यावरण मित्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद कर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील आम जनमानस से की है तथा अगली बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

नगर को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सभी नगर वासियों ने वार्ड सदस्य संजय बंगारी, भावेश बिष्ट, नीमा जीना, पार्वती देवी, पर्यावरण मित्र सुपरवाइजर गीता व सभी पर्यावरण मित्रों को बधाई देकर शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *