नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का हुआ आयोजन।
नैनीताल। भारतीय गणराज्य के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा DSA मैदान, मल्लीताल नैनीताल में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, अनुशासन और जोश से भरपूर वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस सेरेमोनियल परिधान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमशः जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल रिधिम अग्रवाल द्वारा परेड की सलामी ली गई।
तदोपरांत रैतिक परेड के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आगमन पर सशस्त्र व सुसज्जित परेड द्वारा उन्हें सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल के साथ निरीक्षण वाहन से अलाइमेंट पर खड़ी संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत गणतंत्र की रक्षा का प्रण लेते हुए सधे हुए कदमों और आत्मविश्वास से ओत-प्रोत जवानों की टोलियों ने मंच से गुजरकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
खुले आसमान तले सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड तीन-तीन के कॉलम में ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों से रंगी पट्टिकाएं शोभायमान हो रही हों। कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, कमांडिंग ऑफिसर केलखान प्रदीप अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, एसपी/क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम की संपूर्ण रुपरेखा एवं संचालन में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह तथा निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस परेड का विवरण:
परेड कमांडर रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में कुल 07 टोलियां सम्मिलित रहीं, जिनमें यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, आईआरबी-1, नागरिक पुलिस महिला, 31वीं वाहिनी पीएसी, अग्निशमन के साथ-साथ जनपद स्तर पर संचालित चीता मोबाइल पुलिस, सीपीयू, फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, डॉग स्क्वाड, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं पुलिस संचार द्वारा मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं अतिथियों का अभिवादन किया गया।
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत मनमोहक राष्ट्रीय धुनों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम:
जनपद के विभिन्न विभागों, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवं जनपदीय प्रशासन द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई।
परेड के उपरांत आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्राफिक ऐरा भीमताल, आर्डन पब्लिक स्कूल लामाचौड़, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, एस.के.एम. पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, सेंट एन्थोनीस कान्वेंट स्कूल ज्योलीकोट, कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान मंच समिति खुर्पाताल, हर्मन माइनर स्कूल भीमताल के छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक विभाग की टीम एवं अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
सम्मान एवं बधाई संदेश:
मुख्य अतिथि द्वारा संपूर्ण परेड में सम्मिलित वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस कार्मिक, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारी-कर्मियों, जनता एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्न अधिकारियों/कर्मियों को सम्मानित किया गया —
🏅 रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल — पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु)
🏅 महिला आरक्षी मुन्नी देवी लोहनी — पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा के आधार पर)
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई ज्ञानेन्द्र शर्मा, उ.नि. अभिसूचना हरीश चन्द्र पंत, उ.नि. अभिसूचना मनोज कुमार, उ.नि. ना.पु. चन्द्रशेखर कन्याल, उ.नि. स.पु. रमेश सिंह, उ.नि. एम. हेम चन्द्र सती, उ.नि. ना.पु. धर्मेन्द्र कुमार, उ.नि. यातायात हरीश फर्त्याल, उ.नि. सीपीयू जगत भंडारी, उ.नि. संचार आनन्द मोहन पंत, अ.उ.नि. सुरेश कुमार सिंह, अ.उ.नि. राम सिंह सीपाल, अ.उ.नि. सन्त कुमार सिंह, म.अ.उ.नि. अभिसूचना कमला रावत, अ.उ.नि. चालक ललित चन्द्र जोशी, अ.उ.नि. चालक प्रेम कुमार, म.हे.का. अभिसूचना कमला गोस्वामी, म.हे.का. अभिसूचना हेमा ऐठानी, हे.का. चन्दन सिंह, हे.का. महिप किशोर, लीडिंग फायरमैन प्रकाश चन्द्र काण्डपाल, लीडिंग फायरमैन अनुज शर्मा, फायर सर्विस चालक जय प्रकाश आर्या, हे.का. ना.पु. इशरार नबी, हे.का. ना.पु. गोपाल राम, म.हे.का. गीता रिंगवाल, म.हे.का. गोविंदी टम्टा, हे.का. खीमानंद, हे.का. चन्द्रशेखर पांडे, म.का. विनीता, का. सुन्दर सिंह नेगी, का. स्वरूप सिंह, म.का. चम्पा वर्मा, म.का. मुन्नी देवी लोहनी, का. अमित कुमार, का. जसकरन, का. भानु प्रताप ओली, का. राम सिंह, का. कुलदीप सिंह राना, का. अशोक सिंह रावत, का. राजेन्द्र सिंह मेहरा, का. दिनेश नगरकोटी, का. नरेन्द्र मटियाल, का. गुलशन गिरी, हे.का. कमल मेहता, का. चालक नरेन्द्र सिंह अधिकारी, का. प्रकाश चन्द्र, का. विक्की कुमार, का. अविनेश, फायरमैन सूरज सिंह बिष्ट, कुक चन्दन राम शामिल है।
कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी कीर्ति (लेक्चरर, बायोलॉजी, राजकीय इंटर कॉलेज सूपी) एवं निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा द्वारा किया गया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल


















