नववर्ष जश्न की आड़ में शराब तस्करी का प्लान नैनीताल पुलिस ने किया फेल।
मुखानी पुलिस ने 220 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा नववर्ष जश्न की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने तथा हुड़दंग कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में आम्रपाली बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान आज बृहस्पतिवार को वाहन संख्या UK18N3054 (मोटरसाइकिल स्प्लेंडर) को रोका गया। वाहन चालक मलकीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को 220 पाउच (लगभग 74 लीटर) अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में:
● उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
● कांस्टेबल केदार नैनवाल
● कांस्टेबल राजेश जोशी
● होमगार्ड ईश्वर सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल







