भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए नैनीताल पुलिस है प्रतिबद्ध, गैंगस्टर व मारपीट मामले में 5 युवकों को 5 तमंचों व 5 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

नैनीताल। लाठी, डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने के आरोपी लक्की कश्यप के अपराधों की खुली पोल, गिरफ्तारी के दौरान 1 तमंचा मय जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदतन अपराधियों के विरुद्व गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश पर रामनगर पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों के विरुद्व गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत तथा 2 अन्य साथियों के विरुद्व शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

रामनगर क्षेत्रान्तर्गत 1- चन्दन सागर उम्र 21 वर्ष 2- अभियुक्त अंकित उर्फ छोटू उम्र 19 वर्ष आदि द्वारा गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जिससे आम जनता में दहशत व आतंक का माहौल बन गया था। उक्त अभियुक्तों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गैंगस्टर अधिनियम में कार्यवाही हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.24 को दोनों के विरुद्ध 2/3 गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश के उपरान्त क्षे़त्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र भण्डारी के पर्यवेक्षण में अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश प्रारम्भ कर आज 1- चन्दन सागर उर्फ सागर 2- अंकित सिंह उर्फ छोटू को अपने 2 साथियों (आदित्य, भानु प्रताप) के साथ सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

उक्त चारों के कब्जे से 1-1 अवैध देशी तमंचा मय 1-1 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये तथा उक्त सभी के विरुद्व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में कोतवाली रामनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी में –
1- चन्दन सागर उम्र 21 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर
2- अंकित उर्फ छोटू उम्र 19 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह निवासी लूटाबड़ रामनगर
3- आदित्य सिंह उर्फ मिन्टा उम्र 19 वर्ष पुत्र राकेश सेनी नि. ललितपुर हल्दुआ रामनगर
4- भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की उम्र 21 वर्ष, पुत्र जसपाल सिंह बिष्ट नि. पम्पापुरी रामनगर है।

बरामदगी में –
कुल 4 अवैध देशी तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस पाये गए।

पुलिस टीम में –
1- व.उ.नि. श्री मनोज नयाल
2- उ.नि. श्री तारा सिंह राणा
3- उ.नि. श्री जोगा सिंह
4- कानि. भूपेन्द्र सिंह
5- का. संजय कुमार
6- कानि. जसवीर सिंह
7- कानि. महबूब आलम शामिल है।

मारपीट मामला रामनगर में –
दिनाँक 04.04.24 को वादी सैफ कुरैशी पुत्र समीम निवासी खताड़ी रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 03.04.24 को लक्की कश्यप, रोमी, अनसुमन व अन्य 10-12 लोगों द्वारा लखनपुर में लाठी, डण्डों, लोहे की राड व धारदार हथियारों से मारपीट कर गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में धारा 147/148/324/504/506 भादवि बनाम लक्की कश्यप आदि पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उ.नि. जोगा सिंह द्वारा की जा रही थी।

मामले में उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उ.नि. जोगा सिंह व पुलिस टीम द्वारा लगातार मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश के उपरान्त सूचना पर दिनाँक 05.04.2024 को अभियोग के मुख्य आरोपी लक्की को चोरपानी से लूटाबड़ की ओर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का एक तमन्चा मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, जिसके विरुद्व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत भी अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी में –
लक्की कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी मोती महल बम्बाघेर रामनगर है।

बरामदगी में –
12 बोर का 1 तमन्चा तथा 1 जिन्दा कारतूस पाया गया।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. जोगा सिंह
2- का. संजय कुमार
3- कानि. जसवीर सिंह शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *