SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन रोमियो”।
ताबड़तोड़ कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर नशा व हुड़दंग करने वाले 99 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान।
नियम उल्लंघन पर सख्ती: 32 वाहनों के चालान, 20 हजार रुपये संयोजन शुल्क जमा।
नैनीताल। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गत रात्रि “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में नैनीताल सर्किल के समस्त थानों तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के समस्त थानों में थानाध्यक्षों एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान सभी चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा दुकानों में शराब पीने-पिलाने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।
■ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने एवं हुड़दंग मचाने वाले 99 अराजक तत्वों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 23,200/- रुपये का जुर्माना जमा कराया गया।
■ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहन चालकों का चालान कर 20,000/- रुपये संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
नैनीताल पुलिस का संदेश:
● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















