निष्पक्ष और प्रलोभन रहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस रही प्रतिबद्ध, एसएसपी ने स्वयं मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लिया जायजा।

हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद नैनीताल में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाये है, तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम भी किये हैं। श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा लोकसभा चुनाव 2०24 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रातः से लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। रा.उ.मा.वि. रानीबाग, न.नि.इ.का. काठगोदाम, रैन बसेरा स्थित न.नि.इ.का. काठगोदाम, खालसा इन्टर कॉलेज सहित अन्य मतदान केन्द्रों में सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए ड्यूटी के अतिरिक्त विशेषकर दिव्यांगजनों, बुर्जुर्गों की भी मदद करने हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने, अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने, माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए भी तैयार हैं।



