नैनीताल पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में कड़ा रुख – नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड व अज्ञात शव शिनाख्त पर विशेष फोकस।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार कोतवाली परिसर के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, विवेचक, शाखा अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा, लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध हथियार, अज्ञात शव की शिनाख्त, लंबित विवेचनाओं, तकनीकी पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था पर गहन चर्चा हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों में डर का वातावरण बनाना आवश्यक है और पुलिस की प्रभावी कार्यवाही इसी लक्ष्य के लिए होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश व निर्णय:
✔ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर प्रभावी बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
✔ लंबित माल निस्तारण व विवेचनाओं में तेजी लाई जाए।
✔ अभियोग पंजीकरण व विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
✔ आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराध अनावरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए।
✔ साइबर अपराध के मामलों में शीघ्र एफआईआर दर्ज कर विवेचना को गति दी जाए।
✔ एनडीपीएस मामलों में प्रत्येक IO की रिपोर्ट का रिव्यू कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
✔ गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट एवं गुंडा एक्ट के तहत लगातार नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
✔ स्कूल और कॉलेजों में जाकर नशा, साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा, यातायात नियम व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरुकता अभियान चलाया जाए।
✔ ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
✔ स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
✔ महिला अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।
✔ ऑपरेशन रोमियो अभियान को और अधिक प्रभावी बनाकर अराजक तत्वों पर सख्त अंकुश लगाया जाए।
✔ फर्जी पहचान से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
✔ अवैध हथियार रखने व तस्करी करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
✔ वाहन चोरी व नकबजनी जैसे मामलों में शीघ्र वर्कआउट कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
✔ सम्मन, वारंट, NBW की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाए।

समापन संदेश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपराध मुक्त, सुरक्षित और जागरुक समाज निर्माण पुलिस का सर्वोच्च लक्ष्य है। सभी अधिकारी जनहित में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

उपस्थित प्रमुख अधिकारीगण:
● डॉ. जगदीश चंद्रा – SP क्राइम/यातायात
● नितिन लोहनी – CO सिटी हल्द्वानी
● सुमित पांडे – CO रामनगर
● हरकेश सिंह – प्रतिसार निरीक्षक
● जितेंद्र उप्रेती – निरीक्षक LIU
● राजकुमार बिष्ट – प्रतिसार निरीक्षक (पुलिस दूरसंचार)
● समस्त थाना, चौकी, शाखा, यातायात, CPU प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल