नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही है जारी, भीमताल पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु श्री प्रहलाद मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चन्दा देवी मन्दिर के पास एक व्यक्ति को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त के कब्जे से 20 पेटी कुल 960 पव्वे अवैध देशी गुलाब मार्का शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है, तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी में –
राम बहादुर पुत्र बुदे परिहार निवासी भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष

बरामद माल –
20 गत्ते की पेटियों में कुल 960 पव्वे देशी गुलाब मार्का शराब

गिरफ्तारी पुलिस टीम में –
1- कानि. संजय साहनी
2- कानि. ललित आगरी शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *