नैनीताल पुलिस का नशे पर बड़ा वार – 03 अभियुक्त किए गिरफ्तार।

चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18.70 ग्राम स्मैक व 40 लीटर अवैध शराब की बरामद।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक तथा लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

प्रकरण – 1:

पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया से चार सौ मीटर चोरगलिया की ओर वाहन चेकिंग के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गई –

–► अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट, पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को

→ 9.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

► अभियुक्त महेंद्र सिंह अन्ना, पुत्र मान सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को

→ 9.46 ग्राम स्मैक सहित वाहन UK04AL1676 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उक्त मामले में थाना चोरगलिया पर

► FIR संख्या 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में:

1- उपनिरीक्षक निधि शर्मा

2- हे. कांस्टेबल मनजीत सिंह

3- हे. कांस्टेबल जगदीश सिंह

4- कांस्टेबल भारत भूषण

5- कांस्टेबल अंकुश चन्याल मौजूद रहे।

प्रकरण – 2:

पुलिस टीम ने

► अभियुक्त परमजीत सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर को

→ 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब सहित वाहन UK06BF5341 के साथ गिरफ्तार किया।

उक्त मामले में थाना चोरगलिया पर

► FIR संख्या 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में:

1- अ.उ.नि. विजय सिंह राणा

2- कांस्टेबल राजेश सिंह

3- कांस्टेबल चंदन सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल