SSP नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 36 लाख की 121 ग्राम स्मैक बरामद; एक अभियुक्त गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग 36 लाख रुपये कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में माह नवंबर से अब तक 55 नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, 180 नशे की गोलियां, 24 कैप्सूल तथा 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई की है। एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
प्रमुख कार्रवाई: बनभूलपुरा क्षेत्र से 121 ग्राम स्मैक बरामद –
दिनांक 22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्त का विवरण:
मोहम्मद उमेर, उम्र 24 वर्ष, निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)
कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सराहनीय पुलिस टीम:
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्न अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे —
● उ.नि. मनोज यादव, कोतवाली बनभूलपुरा
● कानि. दिलशाद अहमद, कोतवाली बनभूलपुरा
● कानि. भूपेन्द्र जेष्ठा, SOG
● कानि. संतोष बिष्ट, SOG
पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,000/- रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार:
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अन्य सफलताएं भी मिली —
रामनगर:
एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
लालकुआं:
दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एसएसपी का संदेश:
नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




