नैनीताल पुलिस ने तमंचे पे डिस्को का इरादा किया फेल, तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का अपराध और अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी है। इस क्रम में उपनिरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में धनपुरी चौराहे के पास चल रही वाहन चैकिंग के दौरान, संदिग्ध प्रतीत होने पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं. 27/2024 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

अभियुक्त का नाम विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष है। बरामदगी में एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 जिंदा कारतूस मिला।

पुलिस टीम में –
1- उप निरीक्षक सुशील जोशी (प्रभारी चौकी टीपीनगर)
2- अपर उप. नि. राजेंद्र मेहरा
3- का. अनिल टम्टा
4- का. नवीन राणा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *