भरसोली के पौराणिक देवालय मंदिर मे नंदी महाराज का हुआ गुणगान।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली पौराणिक देवालय मन्दिर में चल रही साप्ताहिक ज्ञान के पंचम दिवस में श्री लिंग पुराण कथा में लगातार श्रवणों की भीड़ उमड़ रही है। पंचम दिवस पर व्यास नन्दा बल्लभ पंत द्वारा शिव की महिमा का गुणगान किया गया तथा नंदी महाराज की उत्पत्ति पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्य यजमान के रुप में बचें सिंह बंगारी उनकी धर्मपत्नी राधा देवी द्वारा परिवार सहित विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सहयोग कर्ता महेन्द्र सिंह बंगारी, कैलाश ढौडियाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, प्रताप सिंह डंगवाल, गणेश चन्द्र भिरकनी, हीरा सिंह बंगारी, खुशाल सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *