विकासखंड स्याल्दे के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नैल में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैल में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेन्द्र बर्थवाल तथा संचालन भुवन बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि के रुप में श्री महेन्द्र पटवाल कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में लेखराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम ब्लॉक संयोजक हेमन्त कुमार ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से सभी को बताया। इस अवसर पर समिति की ओर से “आम जीवन में गणित एवं विज्ञान की महत्ता” विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित समस्त वक्ताओं ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद करते हुए उनके जीवन के बारे में अपने महत्वपूर्ण विचार रखें, तथा सभी ने गणित एवं विज्ञान की महत्ता तथा उसकी उपयोगिता को देखते हुए आम जीवन में इसे अपनाने पर बल दिया।

साथ ही शिक्षा में नवाचारी प्रयोग पर बल देते हुए विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि, पठन पाठन में नवीन तकनीकों के प्रयोग पर विचार करने की बात को प्रमुखता से कहा गया। इस अवसर पर गिरीश भंडारी, हेमन्त कुमार, दिनेश जोशी, भुवन बिष्ट, हरीश चंद्र, भवानी देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *