राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में गणित व भौतिक विज्ञान में राष्ट्रीय कार्यशाला हुई आयोजित।
हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में गणित तथा भौतिक विज्ञान के तत्वाधान में आयोजित हो रही 12 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला (बेसिक कांसेप्ट ऑफ मैथमेटिक्स एंड रीसेंट ट्रेंड्स इन क्वांटम मैकेनिक्स) के छठें दिन का प्रथम तकनीकी सत्र डॉ. जावेद अली प्राध्यापक गणित विभाग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अतिथि व्याख्यान के साथ आरंभ हुआ। प्रोफेसर जावेद अली द्वारा हिलबर्ट स्पेस तथा बनाक स्पेस की विभिन्न गणितीय विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा करने के साथ-साथ हिलबर्ट स्पेस तथा बनाक स्पेस के विभिन्न फंक्शन पर भी चर्चा की गई। द्वितीय तकनीकी सत्र में जिओडेसिक तथा मैट्रिक टेंसर व उसकी विशेषताओं के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

तृतीय तकनीकी सत्र में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर मुकुल तिवारी द्वारा क्वांटम मैकेनिक्स के सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए आइगन स्टेट तथा आइगन स्टेट की विशेषता तथा हरमिटियन ऑपरेटर की सहायता से आइगन मूल की गणना करना, आईगन स्टेट के प्रोजेक्शन को प्राप्त करना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा के गणित विभाग के विभाग प्रभारी डॉक्टर अमित सचदेवा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंजवाली, डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. रोहित कांडपाल, नवीन शर्मा, इंद्र सिंह बढ़ती, कमलेश चुफाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























