एसएसजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024 का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एसएसजे राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह से प्रतिभाग किया। इस दौरान संसद की परम्परा जैसे सांसदों को शपथ, प्रश्न काल, शून्य काल, ध्वनि मत, विदेशी मेहमानों का परिचय आदि का मंचन किया गया। युवा संसद प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. निर्मला लोहनी, युवा संसद नोडल डॉ. अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम गिरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष पवन नेगी, डॉ. स्वेता, डॉ. ममता गौड़ के साथ ही महाविद्यालय कर्मचारी श्रीमती गीता बसनाल, चन्दन, राकेश, कलावती, दयाकृष्ण शर्मा व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *