दिनेशपुर अग्निकांड पीड़ित पत्रकार परिवार को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने दी आर्थिक मदद और जरुरी सामान।

दिनेशपुर (उधम सिंह नगर)। दिनेशपुर के पत्रकार प्रकाश अधिकारी के घर में गत दिवस हुए गैस सिलंडर में हुए रिसाव से आग लगने के कारण उनका काफी घरेलू सामान जल गया था। घटना की सूचना मिलते ही आज रविवार नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड की प्रदेशाध्यक्ष दया जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनेशपुर के बसंतीपुर गाँव में प्रकाश अधिकारी के घर पहुंचकर, परिवार को ढांढस बंधाया और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के इमरजेंसी रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता और घरेलू जरुरत का सामान दिया।

प्रति निधिमंडल ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आगे भी जो भी सहायता की जरुरत होगी, मुहैया कराई जाएगी ताकि परिवार को बच्चों के पठन-पाठन आदि में कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड समय-समय पर जरुरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर कार्य करता रहता है।

अभी हाल ही में हरिद्वार के एक पत्रकार जो गंभीर रुप से बीमार हैं और जौलीग्रान्ट में भर्ती हैं, उनके इलाज के लिए भी 51 हजार की राशि एनयूजे ने प्रदान की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, फीस आदि में कोई दिक्कत ना आए। दिनेशपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं स्वराजपाल सिंह, हरिद्वार इकाई के महासचिव मुकेश कुमार सूर्या तथा हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार पं. रामेश्वर शर्मा शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *