नगर पंचायत भिकियासैंण में 10 अध्यक्ष पद व वार्ड 13 सदस्यों के नामांकन पत्रों की हुई जाँच।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद के 10 व वार्ड सदस्य, 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जाँच की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि शाह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर लीला बिष्ट, चम्पा देवी, देवगिरी, कुबेर सिंह, नंदन सिंह, श्याम सिंह, गोपाल जीना, गंगा सिंह बिष्ट, रतन लाल, दीप चन्द्र के नामांकन पत्रों की जाँच की गई, जो सही पाए गए।

वहीं वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से कंचन नैनवाल, मनीषा लखचौरा, अमर सिंह, भावेश बिष्ट, रवीन्द्र मेहता, वार्ड 2 से संजय बंगारी, दीपा देवी, संजय सिंह, रीना सतपोला, वार्ड 3 से चंपा मावड़ी, नीमा देवी, ज्योति व वार्ड 4 से पार्वती देवी के नामांकन पत्र सही पाए गए है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण


















